साल 2024 में रंगो का त्योहार होली कब है : Holi 2024 Date - Time | होली का महत्व | शुभकामना सन्देश

साल 2024 में रंगो का त्योहार होली कब है : होली की तारीख 

शुभ मुहूर्त - होली की कहानी | शुभकामना सन्देश | Best 

Wishes | Holi 2024 Date - Time


holi kab hai 2024


होली रंगो और प्रेम का त्योहार है होली का त्योहार पूरे देश में हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे है की इस साल 2024 में रंगो का त्यौहार होली कब है ,हमारे देश में यह त्यौहार सदियों से मनाया जाता आ रहा है होली के रंगो की तरह ही हर किसी की ज़िन्दगी रंगभरी हो ये त्यौहार ये ही कामना लेकर आता है | यह त्योहार आपसी मतभेद भूलकर एक दूसरे को गले लगाने का त्यौहार है | हिन्दू धर्म में होली का त्यौहार बहुत महत्व रखता है यही कारण है की हिन्दू धर्म का यह बहुत प्रचलित पर्व है ,बसंत के महीने में होने वाला ये पर्व बुराइयों पर अच्छाई को दर्शाता है छोटे हो या बड़े सबके मन को भाने वाले इस पर्व पर सब एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाये और आशीष देते है | 

होली के पर्व का महत्व (Importance Of Holi Festival )

हमारे देश में यह पर्व सदियों से मनाया जा रहा है ऐसे में यह पर्व बहुत खास और महत्त्व रखता है सारे मतभेदों को भुलाकर एक दूसरे को गले लगाना और अच्छाई का प्रतीक है ये पर्व,रंगो  के इस पर्व में लोग एक दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाये देते है इस पर्व का असल मतलब दुश्मनी को भूल भाईचारे को बढ़ावा देना है। हमारे देश के अतिरिक्त अन्य देशो में भी इस पर्व की बहुत धूम धाम होती है। 

2024 में होली किस दिन है 

होलिका दहन के बाद होली मनाई जाती है साल 2024 में होली 25 मार्च को होगी ,इसी दिन पूरे देश में इस पर्व को धूम धाम से मनाया जाएगा | 

2024 में होली मनाने का शुभ मुहर्त क्या है 

इस साल होलका दहन का शुभ मुहर्त 24 मार्च को रात 11 बजे से 12  बजकर 27 मिनट तक होगा अर्थात होलिका दहन का शुभ मुहर्त लगभग 1 घंटे का है | 

होली की कहानी (Story Of Holi )

हिरण्यकश्यप नाम का एक असुर (राक्षस )था जो अपने अहंकार में इतना चूर हो चूका था की उसने खुद को भगवान् समझ लिया क्योकि उसने ब्रह्मा जी से एक अनोखा वरदान ले लिया था जिस कारण वह खुद को भगवान् की उपाधि देने लगा | हिरण्यकश्यप का पुत्र प्रहलाद जो भगवान् हरी के परम भक्त थे हिरण्यकश्यप जब यह देखता है की प्रहलाद हर समय भगवान् हरी की भक्ति में रहता है तो वह अपने घमंड में इतना चूर था की उसने अपने पुत्र प्रहलाद को मारने के लिए अपनी बहन होलिका को बुलाया, होलिका जिसे ये वरदान मिला था की अग्नि उसे कभी नहीं जला पाएगी इस कारण वह प्रहलाद को लेकर भीषण अग्नि के कुंड मे बैठ जाती है ये सोचकर की अग्नि उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती परन्तु सब होता इसका उल्टा है प्रहलाद जो उस भीषण अग्नि में होलिका की गोद में बैठे होते है तब भी वो भगवान् विष्णु की ही आराधना कर रहे होते है भीषण अग्नि होलिका को जला कर नष्ट कर देती है परन्तु हरी भक्त प्रहलाद को कुछ भी नहीं होता है इस कारण होलिका का दहन किया जाने की परंपरा चली जो बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाती है 




होली शुभकामना सन्देश - Holi Wishes In Hindi

रंगो की बौछार हो अपनों का प्यार हो 
दुश्मन भी लग जाए गले ऐसा पवित्र ये त्योहार हो | 

रंगभरी हो ज़िन्दगी आपकी हर ख़ुशी आपको नसीब हो 
ना हो गमो से अब सामना हर मंजिल आपके करीब हो | 
होली की हार्दिक शुभकामनाये !

रंग बिरंगी होली आयी साथ में खुशिया भी है लायी 
सब मिलकर मनाते जिसे देखो देखो होली आयी | 
होली पर्व की मंगलकामनाये !

अबीर और गुलाल रंग देखो मिल गए 
दुशमन भी आज आकर गले मिल गए,
इन रंगो में जीवन की एक मिठास है 
इसलिए तो ये पर्व बहुत खास है | 
Happy Holi 

 रंगो से भरी पिचकारी हर की रंग जाएगा 
दुश्मन भी गले मिलेंगे ऐसा पल भी आएगा। 
होली पर्व की मंगलकामनाये !

रंगो जैसा जीवन हर रंग खुशिया लेकर आये 
हो जीवन रंगमय आपका हर ख़ुशी आपको मिल जाए | 
होली की हार्दिक शुभकामनाये !

रंगो से भरी पिचकारी सबके मन को भा जाए 
हो सपने सब साकार आपके जीवन रंगमय हो जाए | 
होली पर्व की मंगलकामनाये !

होली है रंगो का त्योहार 
टूटे दिलो को जोड़ने का त्योहार 
सब शिकवे गिले भूलकर हम 
साथ मनाये होली का त्योहार | 
Happy Holi 

रंगो भरी ये होली मन को सबके मन को भा जायेगी 
हर जीवन में खुशिया होगी बुराई दूर चली जायेगी। 
होली की हार्दिक शुभकामनाये !

रंगो की भीनी महक एक खुशबू फैलाती है 
खुशियों की पोटली लेकर हर साल होली आती है। 
होली की हार्दिक शुभकामनाये !

मनभावक रंगो की तरह 
आपको सबसे पहले मेरी तरफ से 
होली की हार्दिक शुभकामनाये। 

 एक अलग उल्लास है एक अलग ही शोर है 
खुशियो में झूमे आज हर कोई हर तरफ ये शोर है। 
होली पर्व की मंगलकामनाये !

होली से सम्बंधित सवाल (FAQ )

2024 मे होली कब है ?
इस साल 2024 में होली 25 मार्च को है। 

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त कब है ?
इस साल होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 24 मार्च को रात 11 बजे से शुरू और 12 बजे के लगभग ख़त्म होगा। 

होली किसका त्यौहार है ?
होली आपसी मतभेद को भूलकर एक दूसरे को गले लगाने और रंगो का त्यौहार है। 

होली पर्व का क्या महत्व है ?
होली पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। 

होली का पर्व कहा मनाया जाता है ?
होली का पर्व भारत देश के अतिरिक्त विदेशो में भी मनाया जाता है। 

निष्कर्ष 

दोस्तों इस आर्टिकल में हमने आपको होली पर्व से  जानकारी देने का प्रयाश किया है की होली क्या है होली के पर्व  महत्त्व है होली का दिन और शुभ मुहूर्त और होली का क्या महत्त्व है ,उम्मीद करते है आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा ऐसी ही जानकारी पाने के लिए हमे Follow करे ! 

Post a Comment

0 Comments