हिंदी दिवस क्या है : कब मनाया जाता है - हिंदी दिवस का इतिहास - महत्व- भाषण - Quotes - National Hindi Day

Importance Of Hindi Day। Hindi Day Meaning ।Reason Behind Hindi Day,What Is Hindi Day

हैल्लो  दोस्तों  आज की पोस्ट बहुत ख़ास है क्योकि आज हम बात करने जा रहे है अपनी राजभाषा हिंदी के बारे में की हिंदी दिवस क्या है ? हिंदी दिवस कब मनाया जाता है हिंदी का महत्व और हिंदी दिवस पर आप कैसे भाषण दे  सकते है और कैसे आप कोट्स के जरिये हिंदी दिवस की बधाई दे पाएंगे इसलिए समय न व्यर्थ करते हुवे आज का आर्टिकल शुरू करते है ।

What Is Hindi Day


हिंदी दिवस क्या है 


हमारे देश भारत में जहा बहुत सारी भाषाएँ बोली जाती है लेकिन सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा हिंदी है इस कारण 14 सितम्बर 1949 को हिंदी को राजभाषा का दर्जा मिला,हमारे देश भारत में संस्कृति और भाषाओ का मिश्रण है यही यहाँ की पहचान है यहाँ विविधता में एकता दिखाई देती है ,लेकिन भारत में सबसे अधिक बोली और लिखी जाने वाली भाषा हिंदी है जिस वजह से हिंदी को राजभाषा का दर्जा मिल सका , हर देश की अपनी एक भाषा है जो उस देश की पहचान है ।
हिंदी भाषा एक संस्कृति को दूसरी संस्कृति की पहचान करने का माध्यम बन चूका है क्योकि हमारा देश भारत बहुत सारी संस्कृतियों को समेटे है हिंदी भाषा विश्व में कई अन्य देशो में भी बोली जाती है लेकिन भारत देश में सबसे अधिक और दुनिया में तीसरे नंबर पर बोली जाने वाली भाषा हिंदी ही है इसलिए देश के कोने कोने तक इस भाषा को पहुंचाने के लिए हिंदी  जाता है ।

हिंदी दिवस मनाये जाने का कारण क्या है 

जहा भारत देश संस्कृतियों का खजाना है और हर स्थान की संस्कृति और बोली भिन्न है ऐसे में यह जरुरी है की एक स्थान की दूसरे स्थान से परिचय एक प्रमुख भाषा ही करा सकती है इस कारण हिंदी भाषा का प्रचार और प्रसार करना जरुरी है जिससे हर कोई एक दूसरे की संस्कृति को समझ सके,आज के समय में अंग्रेजी भाषा का प्रचलन और खूब बोल बाला है ऐसे में हिंदी भाषा को बचाने के लिए हिंदी दिवस मनाना जरुरी है ।

हिंदी दिवस कब मनाया जाता है 

हमारे देश भारत में हम 14 सितम्बर को हर साल राष्ट्र्रीय हिंदी दिवस के रूप में मानते है , इसका मुख्य कारण यह  है की जहा एक ओर हमारे देश में बहुत सारी बोलिया बोली जाती है इस में हर बोली को समझ पाना और बोल पाना आसान नहीं है इस वजह से हिंदी को हर जन मानस तक पहुँचाना है इस कारण हर साल हिंदी दिवस मनाया जाता है। 

हिंदी दिवस का इतिहास और महत्व क्या है  

देश को स्वतंत्र कराने में हिंदी भाषा का योगदान सर्वोपरि है भारतीय संविधान की धारा 343-1- में लिखा है की हिंदी और देवनागरी भारत की राजभाषा है,1949 में देवनागरी लिपि में हिंदी को भारत की औपचारिक भाषा का दर्जा दिया गया. हिंदी का महत्व बढ़ाने और इसका हर स्थान में  प्रचार - प्रसार करने के लिए सन 1953 से हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है,संविधान सभा ने 14 सितंबर 1949 को हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया गया तब से हर साल हिंदी भाषा के महत्व को बताने और समझाने को हिंदी दिवस मनाया जाता है। जब देश गुलामी की जंजीरो से जकड़ा था तब हिंदी भाषा ने ही लोगो को एक दूसरे से जोड़ने का काम किया फलस्वरूप इसी भाषा ने क्रांति को जन्म दिया और देश कोआज़ादी मिली । 
हिंदी दिवस का इतिहास 1949 का है जब भारत की संविधान सभा ने हिंदी को देश की आधिकारिक भाषाओं में से एक के रूप में अपनाया था। इस निर्णय का उद्देश्य भारत के विविध भाषाई क्षेत्रों को एक समान भाषाई बैनर के नीचे  एकजुट करना था। भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने हिंदी के हित को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
 

हिंदी दिवस 14 सितम्बर को क्यों मनाते है 

भारतीय  संविधान के अनुसार देवनागरी लिपि में हिंदी को भारत की राजभाषा का दर्जा दिया गया जिस कारण 14  सितम्बर 1953 को पहली बार हिंदी दिवस मनाया गया तब से हर साल 14 सितम्बर को हिंदी दिवस मनाया जाने लगा। 

हिंदी दिवस कैसे मनाया जाता है 

हमरे देश में हिंदी दिवस को मनाने के लिए सरकारी ऑफिस से लेकर विद्यालयो में वाद विवाद प्रतियोगिताएं होती है  जिनमे बच्चो और ऑफिस कर्मचारियों द्वारा भाषण कविताएं और विचारो का प्रदर्शन किया जाता है लोगो को हिंदी भाषा के महत्व को समझाया  जाता है और हिंदी के कवियों और रचनाकारों को पुरूस्कार भी दिए जाते है जिससे  हिंदी भाषा का प्रचार हो सके

Lala Lajpat Rai Jayanti 2024



हिंदी दिवस पर नारे, सन्देश (Quotes )

हिंदी भाषा है बलवान,
हर भारतवासी की है ये शान 

Hindi Bhasha Hai Balwaan,
Har Bharatwaasi Ki Hai Ye Shaan,


गर्व है अभिमान है हिंदी ,
भारत देश की पहचान है हिंदी,

Garv Hai Abhimaan Hai Hindi,
Bharat desh Ki Pahchaan Hai Hindi,


हर जगह हर गलियारे में ,
गूंजा आज ये नारा है ,
गर्व करो हिंदी भाषा पर,
जिसका मिश्रण देश हमारा है 

Har Jagha Har Gakiyaare Me
Gunja Aaj Ye Naara Hai,
Garv Karo Hindi Bhasha Par
Jiska Mishran Desh Hamara Hai,


हिंदी के बिना हिन्द और हिन्द के बिना हिंदी दोनों संभव नहीं 

Hindi Ke Bina Hind Aur Hindi Bina Hindi Dono Sambhav Nahi,


आज हमने ये ठाना है ,
हिंदी को अपनाना है 

Aaj Humne Ye Thana Hai,
Hindo Apnana Hai,



हिंदी स्वाभिमान की भाषा है 
गर्व की भाषा है 
हिन्दुस्तान की भाषा है 

hindi Swabhimaan Ki Bhasha Hai,
Garv Ki Bhasha Hai 
Hindustan Ki Bhasha Hai,


हिंदी भाषा को अपनाओ, हिंदी है अनमोल,
पूरा देश इसे बोले है,हिंदी का नहीं कोई तोल 

Hindi Bhasha Ko Apnaao,Hindi Hai Anmol,
Poora Desh Ise Bole Hai,Hindi Ka Nahi Koi Tolk,


जीवन का पहला शब्द हिंदी ने सिखलाया है ,
स्वाभिमान किसे कहते है ये हिंदी  ने दिखलाया है 

Jeewan Ka Pahla Shabd, Hindi Ne Shikhalaya Hai,
Swabhimaan Kise Kahte Hai,Ye Hindi Ne Dikhlaya Hai,




हिंदी दिवस से सम्बंधित सवाल जवाब (FAQ )

हिंदी दिवस किस दिन मनाया जाता है ?
हिंदी दिवस हर साल 14 सितम्बर को मनाया है 

हिंदी दिवस को कैसे मनाया जाता है ?
इस दिन देश भर में वाद विवाद प्रतियोगिताएं जिनमे भाषण कविताएं और व्यंग्य शामिल है के अनुसार हिंदी दिवस को मनाया जाता है 

क्या हिंदी भाषा हमारी राष्ट्र भाषा है ?
जी नहीं हिंदी भाषा हमरी राष्ट भाषा नहीं बल्कि राजभाषा है 

हिंदी दिवस मनाये जाने का क्या कारण है ?
हमारे देश में सबसे ज्यादा हिंदी  बोली जाती है लेकिन जिस रफ़्तार से युवा वर्ग इंग्लिश भाषा को अपना रहे है ऐसे  में हिंदी भाषा को बचाये रखने के लिए हिंदी का प्रचार जरुरी  हो गया है 


Post a Comment

0 Comments